Posts

Showing posts from February, 2021

हंसते हंसते आपको लोटपोट कर देगी #film #Lootcase

Image
 कोरोना के तनाव में हंसी का फव्वारा है फिल्म लूटकेस  #film #Lootcase अमित शर्मा (फिल्म समीक्षा) इस फिल्म समीक्षा का एक्सप्लेनर वीडियो आप भारत के जाने माने वॉइस ओवर आर्टिस्ट वर्सेटाइल वी के चैनल पर भी सुन सकते हैं। वीडियो देख सकते हैं। लिकं है-  https://youtu.be/iNkd8MsXa1s लीजिए अब समीक्षा पढ़िए। नमस्कार   जी .. हम सब जिंदगी में ये हसरत रखते हैं कि काश एक लौटरी लग जाए ,.. और हम करोड़पति हो जाएं .. अरबपति हो जाएं .. खरबपति हो जाएं . हम कई   कई बार अखबार में या मीडिया में जब पढ़ते हैं कि फलां जगह ठिकाना के 12 करोड़ की लौटरी लगी है , तो ये सुन कर मुंह से निकलता है .. कि अरे भगवान .. या अल्लाह , हे वाहे गुरु .. ओह जीजस ... हमारे क्यों नही .. इतनी अच्छी किस्मत हमें क्यों नहीं दी। वीनू पंजाबी - अबे तेरे को कैसे पता .. मैं तो हर बार यही सोचता हूं जब कभी पता चलता है कि किसी की लौटरी लगी और वो रातों रात अमीर हो गया। मुझे पता था . तुम तो जरूर ही सोचते होगे। खैर ऐसा सत्तर फीसदी लोग सोचते हैं .. पर वो क्या कभी ये सोचते हैं कि लौटरी लगने के लिए किस्मत से पहले भी कोई एक चीज क...